29th July 2026

BREAKING NEWS

बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ में 48 घंटे तक तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

असम में बाढ़ का कहर जारी… 75 की मौत, पीड़ितों को 9 लाख तक की सहायता, 45 हजार हेक्टेयर फसल तबाह

हार्डवेयर शॉप में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 3 दुकानें जलकर राख; देर रात मची अफरा-तफरी

इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा Google Play Store का सपोर्ट

मार्च में हुई थी गुपचुप शादी, अब 5 महीने में तलाक की चर्चा! बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का दर्द भरा पोस्ट वायरल

Advertisment

: बलरामपुर जिले में धोखाधड़ी के मामले में गल्ला व्यापारी फरार थाने में शिकायत दर्ज

admin Sat, Jul 6, 2024

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक गल्ला व्यापारी ने बड़ा धोखाधड़ी का मामला किया है |

जिससे कई लोगों को नुकसान हुआ है। यह व्यक्ति लंबे समय से रामानुजगंज में रहकर , विभिन्न खाद्य और अन्य वस्त्र आदि की खरीद-बिक्री का व्यापार कर रहा था। उसने लोगों को विश्वास में लेकर लाखों रुपये की लेनदेन की और धीरे-धीरे उनसे , उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में भरोसा जमा किया। किंतु एक दिन उसका असली चेहरा सामने आया जब लोगों को पता चला कि -

वह अपनी सभी संपत्तियों को बेचकर शहर से फरार हो गया है।

इस समय महजानों को अपने विश्वास में लेकर व्यापारी ने एक बड़ी धोखाधड़ी की और व्यापारियों के होश उड़ गए। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच शुरू की गई है।

रामानुजगंज में लगभग 50 साल से रहने वाले राजू राय जिसे नेपाली भी कहा जाता है, वहां का प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी था।

उन्होंने बहुत समय से वहां के लोगों के बीच विश्वास बनाया और उनकी आर्थिक सहायता की। लेकिन अचानक उनके द्वारा किए गए धोखाधड़ीपूर्ण कार्यों के बाद जिनमें शहर के कई लोग शामिल हैं |

सबकुछ बेचकर वे फरार हो गए। इसके बाद समुदाय में हड़कंप मच गया और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गल्ला व्यापारी ने रामानुजगंज में मकान भी खरीदा था | लेकिन उसने बिना किसी को बताए सब संपत्तियां बेचकर परिवार सहित फरार हो गया।
इस घटना के बाद, जब लोगों को यह जानकरी मिली तो उनके होश उड़ गए और व्यापारियों के बीच बड़ा आतंक फैला।
छत्तीसगढ़ में रेलवे ने 21 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन