20th May 2026

BREAKING NEWS

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात की आशंका

मारपीट और जमीन कब्जा विवाद में बड़ी सफलता

इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत, जानें बुधवार का भविष्यफल

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

Advertisment

CG Crime : थाने से कुछ कदमों की दूरी पर व्यापारी से पांच लाख की उठाईगिरी, CCTV फुटेज आया सामने

Media Yodha Desk Wed, Sep 17, 2025

बलौदाबाजार: भाटापारा शहर थाना से महज कुछ दूरी पर दिनदहाड़े पांच लाख रुपए की उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पोहा मिल व्यापारी बैंक से पैसा निकालकर ले जा रहा था। इसी दौरान अंडरब्रिज के पास असामाजिक तत्वों ने पीछे रखे बैग में हाथ डालकर नगदी से भरा थैला पार कर दिया।

घटना शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई है, जिससे आम नागरिकों में दहशत और आक्रोश है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, चार युवक दीवार फांद कर भागते हुए दिखे हैं। फिलहाल, भाटापारा शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन