30th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

CG रोड एक्सीडेंट : हाईवे पर बस और तेज रफ्तार ट्रक की भयंकर टक्कर, पुल से नीचे गिरी ट्रक, ड्राइवर की मौत

Media Yodha Desk Tue, Oct 14, 2025

जशपुर : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा पुल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया।

चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन