28th July 2026

BREAKING NEWS

मंगलवार तक गिरफ्तार छात्र नहीं छूटे तो फिर होगा प्रदर्शन, सौरव दास बोले- कपिल सिब्बल भी साथ

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 80 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा सुविधा

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

बदल रही है ग्रहों की चाल, जानिए किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे रहना होगा सतर्क; पढ़ें अपनी राशि का हाल

आकाश गुरुदीवान फिर बने महासचिव; बिलासपुर के बैमा नगोई के है निवासी

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले किसानों की शिकायत, भ्रष्टाचार का आरोप - दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई

admin Tue, Nov 12, 2024

छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले सूरजपुर जिले के किसानों ने धान खरीदी में अनियमितताओं की शिकायत की है। सूरजपुर के प्रतापपुर विकासखंड के किसानों ने कलेक्टर एस हर्षवर्धन को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि समिति प्रबंधकों ने धान खरीदी में उनके साथ धोखाधड़ी की है। किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष खरीदे गए धान की राशि उनके बैंक खातों में जमा की गई थी, लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर पैसे निकालने की कोशिश की तो पता चला कि उनके खाते में कोई पैसा नहीं है और रकम पहले ही निकाल ली गई है।

500 से अधिक किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप

किसानों ने दावा किया कि डोंकारा समिति के प्रबंधक ने न सिर्फ एक या दो बल्कि 500 से अधिक किसानों के खातों से पैसे हड़प लिए। किसानों ने प्रबंधक पर लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने समिति प्रबंधक को पद से हटाने की भी मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रबंधक को हटाया नहीं गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई, FIR के आदेश

सूरजपुर के सहायक आयुक्त सहकारिता, बजरंग राम पइकरा ने बताया कि गांव के किसानों ने समिति प्रबंधक संतोष नाइक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने उनके खातों से बैंक से पैसे निकाल लिए। कलेक्टर के निर्देश पर समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, और शिकायत सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं। बैंक खातों से निकाली गई राशि की जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किसान संगठनों की एकजुटता और सरकारी सख्ती

किसान संगठनों ने भी इस मामले में किसानों का समर्थन किया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन