25th September 2026

BREAKING NEWS

नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर

40-50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका! 6,812 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की डेट जारी

दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के जशपुर में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस की कार्रवाई में मास्टरमाइंड सहित कई आरोपी गिरफ्तार

admin Wed, Oct 16, 2024

6 जून को पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकनीपानी क्षेत्र के भरारी नाले के पास एक सफेद कार को घेरकर पकड़ा। पुलिस को देखते ही कार में बैठे तीन आरोपी जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उनमें से एक आरोपी, सम्पत कुमार टोप्पो उर्फ शोभित को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी सम्पत ने पूछताछ के दौरान बताया कि सरगुजा के सिलसिला निवासी आरोपी ललित त्रिपाठी ने उसे असली नोटों के बदले पांच गुना नकली नोट देने का झांसा देकर ठगा था। इस धोखे के जाल में फंसकर सम्पत 50 हजार रुपये नकली नोट लेने के लिए कार तक पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने धर दबोचा। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 150 नकली नोट, 98 असली नोट और नोटों के आकार में काटे गए सादे कागज बरामद किए। इस मामले में बघबहर पुलिस ने आरोपी सम्पत के खिलाफ धारा 498 (B), (C) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) शशि मोहन सिंह ने नकली नोटों के इस मामले की गहराई से जांच करने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी

SP शशि मोहन सिंह की विशेष टीम ने 31 जुलाई को इस मामले के मास्टरमाइंड ललित त्रिपाठी उर्फ महाराज और बलाचप्पर के अर्जुन राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले।

जांच के दौरान फरार आरोपी सुधन यादव और मंगलू मालाकार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलू मालाकार के पास से रंगीन प्रिंटर बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए किया जाता था। दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहे हैं, और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी

इस नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण साबित हुई है। पुलिस की तत्परता और समर्पित प्रयासों से नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है,

और इससे अन्य जुड़े मामलों की जांच भी तेज हो गई है। पुलिस की ओर से मामले में और भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। SP शशि मोहन सिंह ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें , ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। https://mediayodha.com/a-defining-moment-for-national-conference-vice-president-omar-abdullah/ और खबरे पढ़े यहाँ से 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन