20th May 2026

BREAKING NEWS

उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हीटवेव जैसे हालात की आशंका

मारपीट और जमीन कब्जा विवाद में बड़ी सफलता

इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत, जानें बुधवार का भविष्यफल

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

Advertisment

CG Accident News : फर्जी विधायक की कार ने मचाया तांडव, बाइक और आसपास खड़े लोगों को रौंदा

Media Yodha Desk Wed, Sep 17, 2025

Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड पर एक कार, बाइक और लोगों की भीड़ में जा घुसी. इन दौरान आसपास के लोग सहम गए. कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि आरोपी चालक का नाम आकाश नायक है और वह संजय पारा का निवासी बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वह शराब के नशे में धुत था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कार जब्त कर लिया.

गाड़ी से विधायक नरहरपुर" लिखा एक बोर्ड मिला

जांच के दौरान आरोपी की गाड़ी की जांच में भारत के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ और "विधायक नरहरपुर" लिखा एक बोर्ड भी मिला. हालांकि, इस तरह की कोई विधानसभा कांकेर जिले में नहीं है और न यहां से कोई विधायक है, जबकि नरहरपुर एक ब्लॉक है, जो कि कांकेर विधानसभा के अंतर्गत आता है. जिसके वर्तमान विधायक आसाराम नेताम है.

कार्रवाई की उठी मांग

आरोपी के गाड़ी से बोर्ड मिलने के बाद अब लोगों में चर्चा का बाजार बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग इस तरह के फर्जी बोर्ड बनाकर गलत काम कर रहे हैं. सरकारी रुतबा दिखाकर नियमों की अनदेखी करते हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन