30th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

छत्तीसगढ़ : मशरूम बिनने गई महिला पर हाथी का हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Media Yodha Desk Sat, Sep 20, 2025

जशपुर: छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले बढ़ रहे हैं. ताजा मामला कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा से सामने आया है, जहां शनिवार सुबह हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है. वह वन टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, घर से 200 दूर जंगल की ओर ज्योति मिंज (44 साल) खुखड़ी (जंगली मशरूम) बिनने गई थी. घर वापस लौटने के दौरान वहां अचानक हाथी पहुंच गया, जिसके बाद उसने महिला पर पैर से हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को हॉलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है. उन्होंने क्षेत्र में हाथी की मौजूदी को लेकर मुनादी नहीं कराने का आरोप लगाया है. बता दें कि शुक्रवार को बलरामपुर जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन