2nd July 2026

BREAKING NEWS

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती को मिली मंजूरी

दैनिक मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए, सरकार ने बढ़ाई दरें

FIR से चार्जशीट तक सब कुछ होगा ऑनलाइन, थानों के चक्कर होंगे खत्म...जानिए नए नियम की पूरी डिटेल

मौसम विभाग की चेतावनी... दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ सक्रिय, 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना

कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

Advertisment

CG News : बिलासपुर में नशे में स्कूटी सवार युवती का हंगामा, पुलिस से की बदसलूकी, VIDEO वायरल

Media Yodha Desk Thu, Mar 19, 2026

बिलासपुर : वाहन चेकिंग के दौरान नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के रोकने पर उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए बदसलूकी की और मौके पर मौजूद लोगों से भी विवाद करते नजर आई। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करने लगी।

उसने कहा कि इतना क्या वीडियो बना रहे हो, ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा। दरअसल, मंगलवार रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी।

इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई। इसके बाद युवती पुलिस जवानों पर ही भड़क गई। वह सड़क पर भीड़ को लेकर हंगामा करने लगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन