1st October 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

CG News : एक माह से लापता ग्रामीण का जंगल में मिला कंकाल, परिजन सदमे में

Media Yodha Desk Wed, Oct 22, 2025

कोरबा : कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव के रहने वाले सुखसागर (38 वर्ष) का एक महीने बाद कंकाल गांव से लगे जंगल में मिला है। सुखसागर 18 सितंबर से लापता थे, परिजन उसकी खोज कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की गई। मृतक सुखसागर के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को उसके बेटे की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, हादसे की सूचना पर 18 तारीख को उसके पिता सुखसागर भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां उसे देखने के बाद वह वापस घर लौट रहा हूं बोलकर चला गए लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की नहीं मिलने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस की माने तो सूचना देने के बाद परिजन और रिश्तेदार आसपास उसकी तलाश में जुटे हुए थे, जहां एक माह बाद गांव से लगे जंगल में पेड़ के नीचे एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। मौके पर एक गमछा मिला जो ऊपर पेड़ पर बंधा हुआ था और नीचे कंकाल पड़ा हुआ था। परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां कपड़े के आधार पर पहचान की गई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

आशंका जताई जा रहा है कि सुख सागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी होगी, जिसके आधार पर आगे की जांच करवाई जा रही है। परिजनों की माने तो सुखसागर खेती किसानी का काम करता है और चार बच्चे हैं, जिसमें बड़ा बेटा दुर्घटना में घायल हो गया था। पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था, लेकिन पूछे जाने पर कभी भी कुछ नहीं बताता था। श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन