17th October 2026

BREAKING NEWS

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्

Advertisment

CG News : डायल-112 की मानवीय पहल, जरूरतमंद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया

Media Yodha Desk Sun, Aug 2, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवता एवं संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की समय रहते सहायता की गई।

दिनांक 01.08.2026 को रात्रि 09.21 बजे डायल-112 टीम में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 353 उमेश मानिकपुरी एवं चालक लोचन यादव को थाना से सूचना प्राप्त हुई कि सेतगंगा स्वास्थ्य केंद्र में एक सर्पदंश पीड़ित व्यक्ति को लाया गया है, पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब के सहायता करते हुये डायल-112 टीम द्वारा तत्काल सर्पदंश पीड़ित कोमल साहू, पिता धनेश साहू, निवासी भूमियापारा, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली को सुरक्षित वाहन में लेकर शीघ्र जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचाया गया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध हो सका।

जिले की डायल-112 टीम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। मुंगेली पुलिस का डायल-112 केवल आपातकालीन पुलिस सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है,

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन