CG Transfer News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में 16 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी आदेशों में प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, शिम्मी नाहिद को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर, राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा, शिव कुमार गुप्ता को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वहीं, अरुण कुमार खलखो को बलौदाबाजार-भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर और गिरीश कुमार रामटेके को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में अनुराग राणा को संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर; राहुल कुमार रजक को वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय, कलेक्टर दुर्ग; संगीता अग्रवाल को संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर; मोनिका जय नशीने को उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल और हेमलता डहरिया को उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
वहीं, ओम विकास टंडन और ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा; सृष्टि चंद्राकर को डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग तथा गीता ठाकुर को प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
5 अधिकारियों के लिए अलग से जारी हुए आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच अधिकारियों की पदस्थापना के लिए अलग-अलग आदेश भी जारी किए हैं। इनमें शामिल हैं:
दशरथ सिंह राजपूत: आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
भागवत प्रसाद जायसवाल: उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर।
प्रफुल्ल कुमार रजक: डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली।
दिलीप कुमार उइके: डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोंडागांव।
मृणमयी शुक्ला: डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली।
इन प्रशासनिक बदलावों के जरिए विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। अधिकारियों को संशोधित आदेश के अनुसार अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन