17th May 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा से लेकर बैठकों तक…यहां देखें पूरा मिनट टू मिनट प्लान

फिजूलखर्ची पर रोक, विदेश यात्रा विदेश यात्रा से लेकर कारकेड तक सख्त नियम लागू

पंचायतों में अब नहीं चलेगा ‘सरपंच पति’ राज! महिला जनप्रतिनिधियों की खुद होगी अनिवार्य मौजूदगी

देशी दवाओं और विदेशी मशीनों के नाम पर ठगी! फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, लोगों ने पुलिस को सौंपा

कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, बीजेपी नेता के डॉक्टर भाई जिंदा जलने से बचे

Advertisment

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी... अगले दिनों में 2–3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, रातें होंगी ठंडी

Media Yodha Desk Thu, Dec 4, 2025

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में तापमान और गिरने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में रात और सुबह की ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है।

मौसम सारांश

बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान 29.9°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि रात का सबसे कम तापमान 7.8°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। बारिश के सभी आंकड़े निरंक (शून्य) रहे।

रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान

आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद दिनभर आकाश सामान्यतः साफ़ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 14°C रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन