1st October 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

CG News : बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल में टीका और कलावा विवाद पर लिया संज्ञान, प्रबंधन से लिखित रिपोर्ट मांगी

Media Yodha Desk Tue, Sep 30, 2025

 रायपुर: मोवा स्थित आदर्श विद्यालय प्रबंधन में छात्रों की कलाइयों में बंधे कलावा (मौली) और माथे पर टीका लगाए जाने पर आपत्ति जताई थी. उन्हें टीका लगाने से रोकने का मामला सामने आया है.

बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा यह कृत्य बच्चों की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होता है, जो कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आता है.

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लिया है. बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 13 (ज) एवं धारा 14 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आयोग कार्यालय में लिखित प्रतिवेदन सहित व्यक्तिशः उपस्थित होने के दिए निर्देश.

आयोग बच्चों के हितों और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है. साथी ही ऐसे किसी भी कार्य के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है, जो बच्चों की धार्मिक, सामाजिक या मानसिक स्वतंत्रता को बाधित करता हो.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन