23rd October 2026

BREAKING NEWS

अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

24 घंटे बाद बदलेंगे हालात, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

राष्ट्रपति मुर्मू आज जगदलपुर दौरे पर: मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

Oura Ring 5 लॉन्च, जानें फीचर्स और कितनी है कीमत

Advertisment

जापान में छत्तीसगढ़ का डंका : अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

Media Yodha Desk Fri, Oct 23, 2026

बिलासपुर : जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी अभिजीत सखूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। महज 21 साल की उम्र में यह सफलता हासिल कर अभिजीत छत्तीसगढ़ के सबसे युवा पैरा एशियन गेम्स पदक विजेता बन गए हैं।

जापान में पैरा एशियन गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अभिजीत ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया और अपने दमदार प्रदर्शन से विरोधियों को कड़ी चुनौती दी।

क्वालीफाइंग से क्वार्टर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन

अभिजीत सखूजा ने क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन के खिलाड़ी चेन फेंग्फेई को 21-12 और 21-8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में भी अभिजीत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-16 और 21-12 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज खिलाड़ी शिवकुमार नवीन से हुआ। प्रतियोगिता में अभिजीत के प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा और मेहनत को साबित किया।

अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर चमक रहे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव प्रदेश की पहली महिला ओलंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं।

वर्ष 2026 में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं, कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अब अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर इस गौरवशाली कड़ी में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। उनकी सफलता प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन