24th October 2026

BREAKING NEWS

‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

Advertisment

CG News : नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Media Yodha Desk Fri, Oct 23, 2026

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है या यह किसी संभावित साइबर हमले का मामला है। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि नगर निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल किस तरह दिखाई देने लगा और इसके पीछे कौन-सी वजह जिम्मेदार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन