1st October 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

Raipur News : राजधानी में VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा फिर स्थापित, प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Mon, Oct 27, 2025

रायपुर : राजधानी के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने के एक दिन बाद सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई. मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है. बता दें कि घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जहां रविवार को वीआईपी चौक के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया था. घटना से लोगों में भारी आक्रोश था.

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं अब प्रतिमा के पुनः स्थापित होने से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन