2nd November 2026

BREAKING NEWS

राज्य स्थापना दिवस के अवसर म छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना करिस छत्तीसगढ़ महतारी के भव्य महाआरती

13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डर के चलते एक महीने तक छिपाए रखा दर्द

महादेव सट्टा ऐप मामले में कही ये बात

शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Advertisment

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका : X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

Media Yodha Desk Mon, Nov 2, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने एक नई पहचान बनाई है। फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी देशभर में अपनी छाप छोड़ी। लीग का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा।

देशभर में छाया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का खुमार

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले की शुरुआत के साथ ही शाम से सोशल मीडिया पर इसका नाम ट्रेंड करने लगा। देखते ही देखते Chhattisgarh Hockey League कीवर्ड देशभर के X यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। रात तक यह टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने लीग की सराहना की।

इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। आयोजन की देशव्यापी चर्चा ने छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

पहली बार राज्य सरकार ने हॉकी के लिए किया इतना बड़ा आयोजन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को देश में किसी राज्य सरकार की ओर से हॉकी को समर्पित बड़े आयोजनों में एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है। इस लीग में प्रदेश और देश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक में खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी भागीदारी निभाई।

लीग के इस संस्करण में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर दिया।

हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को प्रदेश में हॉकी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ने और नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलने की उम्मीद है। आयोजन की देशव्यापी लोकप्रियता ने छत्तीसगढ़ को हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन