2nd November 2026

BREAKING NEWS

राज्य स्थापना दिवस के अवसर म छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना करिस छत्तीसगढ़ महतारी के भव्य महाआरती

13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डर के चलते एक महीने तक छिपाए रखा दर्द

महादेव सट्टा ऐप मामले में कही ये बात

शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Advertisment

अर्नब के बाद अब मुरासु का असर : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Media Yodha Desk Mon, Nov 2, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मुरासु (Cyclone MURASU) का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। आज यानी 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 3 और 4 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मुरासु के प्रभाव से बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 3 नवंबर की सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, हवा के झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने का अनुमान है।

इस चक्रवात का असर तटीय राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की चेतावनी दी है। खासकर 3 और 4 नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में अति भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

ऐसे में अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ के मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन