22nd May 2026

BREAKING NEWS

इन पांच राशियों को अचानक धन और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें 22 मई का राशिफल

अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

महादेव सट्टा एप केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख, संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने से किया इनकार

Advertisment

सरगुजा : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025: सरगुजा की बेटियों का कमाल, 10वीं में 3 छात्राएं बनीं टॉपर, भूमिका राजवाड़े ने प्रदेश में पा

admin Thu, May 8, 2025

सरगुजा 30 कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं के 31 और 12वीं के 39 बच्चों में से सभी ने फर्स्ट डिवीजन में परीक्षा पास की।
10वीं में 13 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए, वहीं 12वीं में 4 बच्चों ने 90% पार कर नया रिकॉर्ड बनाया।


👩‍🎓 टॉपर भूमिका राजवाड़े का सपना - बनेगी इंजीनियर

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली भूमिका राजवाड़े रोजाना 10 घंटे की मेहनत से आज प्रदेश टॉपर बनी है। भूमिका ने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है।
रिजल्ट के बाद डीईओ अशोक सिन्हा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भूमिका और अन्य टॉपर्स का सम्मान कर मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।


🌟 सरगुजा 10वीं बोर्ड रिजल्ट: बेटियों ने मारी बाजी

  • जिले में कुल 9432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 8051 बच्चे सफल रहे।

  • इस बार जिले का रिजल्ट 87.58% रहा।

  • बालिकाओं का सफलता प्रतिशत 89.38% और बालकों का 85.35% रहा।

  • 10वीं बोर्ड में बेटियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है।


📊 सरगुजा 30 सुपर कोचिंग: सफलता की नई मिसाल

डीईओ अशोक सिन्हा ने बताया कि सितंबर से दिसंबर तक विशेष कोचिंग दी गई थी। परिणामस्वरूप सरगुजा 30 के सभी छात्र शानदार अंकों से पास हुए हैं।
10वीं में सभी 31 छात्र 70% से ज्यादा, जबकि 12वीं में सभी 39 छात्र 61% से ऊपर अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं।


🏅 12वीं में भी सरगुजा का अच्छा प्रदर्शन

हालांकि 12वीं बोर्ड में जिले से कोई छात्र टॉप 10 में नहीं पहुंचा, लेकिन फिर भी 85.95% बच्चों ने सफलता पाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन