25th October 2026

BREAKING NEWS

माही ने खुद दिया बड़ा अपडेट, साल के अंत में आ सकती है बड़ी खबर!

त्योहारी सीजन में PM मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर, बोले- दुनिया के बाजारों तक पहुंच रहे भारतीय उत्पाद

दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत; आज होंगी कई अहम बैठकें

ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

Advertisment

छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट : 21 दिनों तक मेमू ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें पूरी जानकारी

Media Yodha Desk Sun, Oct 25, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को पूरी तरह रद्द करने के बजाय आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है।

27 नवंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा निर्माण कार्य

रेलवे के अनुसार, झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं, 16 और 17 दिसंबर को पोस्ट-नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य निर्धारित है। इस वजह से संबंधित रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा।

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच सेवा रहेगी रद्द

निर्धारित बदलाव के तहत 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही किया जाएगा। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इस ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ऐसे में इस अवधि के दौरान बिलासपुर से झारसुगुड़ा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की संशोधित समय-सारणी और परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। यात्री रेलवे की आधिकारिक नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे यात्रियों को असुविधा से बचने और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन