25th October 2026

BREAKING NEWS

माही ने खुद दिया बड़ा अपडेट, साल के अंत में आ सकती है बड़ी खबर!

त्योहारी सीजन में PM मोदी का ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर, बोले- दुनिया के बाजारों तक पहुंच रहे भारतीय उत्पाद

दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत; आज होंगी कई अहम बैठकें

ठंड के साथ बारिश की संभावना; जानें ताजा अपडेट

Advertisment

कार और बाइक में जोरदार टक्कर : दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

Media Yodha Desk Sun, Oct 25, 2026

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मां और दो बच्चों के साथ बाइक पर जा रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी मां और दो बच्चों को बाइक पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास उसकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में महिला की जान चली गई, जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतक महिला और घायल युवक व दोनों बच्चे ग्राम अंगारी के निवासी बताए जा रहे हैं।

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

यह दुर्घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कार और बाइक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन