30th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

CG Road Accident : पेड़ से टकराई कार, कारोबारी के बेटे की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

जशपुर:  भीषण सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के छोटे बेटे चेतन जैन की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। यह हादसा जशपुर के बालाछापर मार्ग पर हुआ।

घटना के बाद जिला अस्पताल में एंबुलेंस में डीजल न होने के कारण घायलों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।मिली जानकारी के मुताबिक, चेतन जैन अपनी टाटा हैरियर कार (क्रमांक जेएच 01 एफएल 1818) चला रहे थे, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेतन जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन