30th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले – अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानें अन्य निर्णय

दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

पति-देवर और सास गिरफ्तार

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को गाइडलाइन बनाने कहा

ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

Advertisment

नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई : अतिक्रमित मदरसा और औषधालय पर चला बुलडोजर, इलाके में मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Thu, Oct 16, 2025

जांजगीर: नगर पंचायत शिवरीनारायण के बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर वर्षों से संचालित मदरसा और गौ औषधालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत ने उस सरकारी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। इस दौरान मौके पर ASP, SDM, SDOP, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। शिवरीनारायण में कई वर्षों से सरकारी जमीन पर मदरसा और गौ औषधालय संचालित हो रहे थे।

पिछले महीने मदरसा के लिए जमीन आवंटन के आवेदन मिलने के बाद तहसीलदार ने सार्वजनिक सूचना जारी की थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया और शिवरीनारायण के सभी व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इसी दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए मदरसा और गौ औषधालय को हटाया जाएगा। आज की इस कार्रवाई के तहत सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया गया और पुलिस बल की सहायता से कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन