दिवाली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत : बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, नोट करें शेड्यूल
बिलासपुर : दिवाली और त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने राहत देने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की घोषणा की है। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए दोनों दिशाओं में उपलब्ध रहेगी।
रेलवे के इस कदम से त्योहार के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
बिलासपुर से 4 नवंबर से 25 नवंबर तक मिलेगी सुविधा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में बिलासपुर से 4 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इससे बिलासपुर से भोपाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
भोपाल से वापसी में भी लगेगा अतिरिक्त कोच
इसी तरह, गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में भोपाल से 6 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे प्रशासन का यह निर्णय त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया है। अतिरिक्त कोच जुड़ने से दोनों दिशाओं में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और लंबी वेटिंग लिस्ट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन