5th November 2026

BREAKING NEWS

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में परिजनों संग धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थी

दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

मांदर की थाप पर नर्तकों संग जमकर थिरके

31 दिसंबर तक फ्री में अपडेट करें ईमेल ID, बाद में लगेगा ₹75 शुल्क

जानें फेस्टिव फूड एंग्जायटी से बचने के आसान तरीके

Advertisment

अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौक : अब 4 की जगह 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, परमानेंट नौकरी का भी मौका

Media Yodha Desk Thu, Nov 5, 2026

नई दिल्ली : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब उन्हें चार साल की निर्धारित सेवा अवधि के बाद दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का विकल्प मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए उनकी सहमति जरूरी होगी। सेवा विस्तार के दौरान उन्हें बढ़ी हुई सैलरी और भत्ते भी मिलेंगे।

छह साल की सेवा के बाद नियमित भर्ती का भी मौका

अग्निपथ योजना के मौजूदा नियमों के अनुसार, प्रत्येक बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उनका प्रदर्शन, योग्यता और सेना की जरूरतें देखी जाती हैं।

वहीं, जिन अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा, वे छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सेना में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत नियमित भर्ती का अवसर मिल सकेगा।

पहले बैच के 18,300 अग्निवीरों को मिल सकता है लाभ

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अग्निवीरों के पहले बैच में भर्ती हुए करीब 24,400 जवानों में से लगभग 18,300 का चार साल का कार्यकाल 31 दिसंबर तक पूरा होने वाला है। यह संख्या पहले बैच का करीब 75 प्रतिशत है।

पहले की व्यवस्था के तहत इन जवानों को नवंबर के मध्य से चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जाना था। लेकिन नई घोषणा के बाद इन्हें दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प मिल सकेगा।

इससे पहले भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का निर्णय लिया था।

तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर तैनात

अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी। इसके तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती की जाती है। फिलहाल तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं।

नई व्यवस्था से अग्निवीरों को सेना में दो साल अतिरिक्त काम करने का अवसर मिल सकेगा। साथ ही छह साल की सेवा के बाद नियमित सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होने का एक और मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन