17th October 2026

BREAKING NEWS

सिम्स में कराया इलाज; पैर में चढ़ा प्लास्टर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; कोर्ट का आदेश जारी

रायपुर T20 में भारत की जीत, जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त; निकी प्रसाद-दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्

Advertisment

CG News : जांजगीर-चांपा में लिफ्ट लेकर लूट की कोशिश, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या; दो नाबालिग हिरासत में

Media Yodha Desk Mon, Aug 3, 2026

जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है, जो कि खोखरा गांव का रहने वाला था और पेशे से चौकीदार था। रविवार रात 10 बजे बाइक सवार राजेश से जांजगीर बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिग आरोपियों ने लिफ्ट मांगी और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद उससे पैसों की मांग की।

राजेश ने जब पैसे नहीं दिए, तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक छोड़कर भाग रहे राजेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन