22nd November 2026

BREAKING NEWS

कुछ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, नौकरी के नए मौके, जानें सभी 12 राशियों का हाल

जंगल में छिपाया गया था प्रेशर कुकर बम, सुरक्षा बलों ने समय रहते किया निष्क्रिय

वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका

बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना

यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

Advertisment

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगी 3 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद : 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Media Yodha Desk Sat, Nov 21, 2026

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देगी। इस राशि से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए यात्रा खर्च और उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीद सकेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यात्रा और खेल उपकरणों के लिए मिलेगी सहायता

योजना के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा व्यय और खेल उपकरणों की खरीद पर होने वाले वास्तविक खर्च के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए अधिकतम सीमा 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है। वास्तविक खर्च और निर्धारित अधिकतम राशि में से जो भी कम होगी, उतनी सहायता प्रदान की जाएगी।

महंगे खेल उपकरण खरीदने में मिलेगी मदद

योजना में खिलाड़ियों की यात्रा के साथ-साथ जरूरी खेल उपकरणों की व्यवस्था को भी शामिल किया गया है। उपकरण खरीदने के लिए खिलाड़ी द्वारा मांगी गई राशि या संबंधित उपकरण के बाजार मूल्य में से जो कम होगा, उसे ही सहायता के लिए मान्य किया जाएगा।

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग देना है, ताकि संसाधनों की कमी उनकी खेल प्रतिभा और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के आड़े न आए। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन