17th May 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा से लेकर बैठकों तक…यहां देखें पूरा मिनट टू मिनट प्लान

फिजूलखर्ची पर रोक, विदेश यात्रा विदेश यात्रा से लेकर कारकेड तक सख्त नियम लागू

पंचायतों में अब नहीं चलेगा ‘सरपंच पति’ राज! महिला जनप्रतिनिधियों की खुद होगी अनिवार्य मौजूदगी

देशी दवाओं और विदेशी मशीनों के नाम पर ठगी! फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, लोगों ने पुलिस को सौंपा

कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, बीजेपी नेता के डॉक्टर भाई जिंदा जलने से बचे

Advertisment

Chhattisgarh : टोकन नहीं कटने से नाराज किसान ने किया आत्मघाती प्रयास, ब्लेड से खुद का गला काटा

Media Yodha Desk Sat, Dec 6, 2025

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है। घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे।

तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का लगा रहा था चक्कर

बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था।किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन