21st October 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें 12 राशियों का हाल

SSP भोजराम पटेल ने विधि-विधान से किया शस्त्र और वाहन पूजन

नवरात्रि में मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल, साइबर ठगी से बचने लोगों को किया जागरूक

नवरात्रि में आस्था के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहा समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन

गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

Advertisment

CG News : भगवा वेश में लोगों को डराने और वसूली की कोशिश का आरोप, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Oct 16, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भगवा वेश धारण कर लोगों को तंत्र-मंत्र और साधना का भय दिखाने तथा कथित तौर पर वसूली की कोशिश करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

तीन दिनों से शहर और आसपास के गांवों में घूम रहे थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से आए तीनों व्यक्ति पिछले तीन दिनों से बालोद शहर और आसपास के गांवों में घूम रहे थे। इस दौरान उनके द्वारा तंत्र-मंत्र और साधना का भय दिखाकर लोगों को डराने, दुर्व्यवहार करने और वसूली का प्रयास करने की शिकायतें सामने आईं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दो आरोपितों को सदर रोड से और एक अन्य आरोपित को सिवनी क्षेत्र से पकड़ा।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तीनों आरोपित

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के निवासी विद्यासागर और उनके 18 वर्षीय बेटे कृष्ण सागर के रूप में हुई है। तीसरा आरोपित अतुल पाण्डेय उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

इस मामले में बालोद एसडीओपी विनय कुमार ने शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति तंत्र-मंत्र या साधना का भय दिखाकर डराने अथवा वसूली करने की कोशिश करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन