5th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी का तापमान 6 डिग्री बढ़ा, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

‘साइबर जागृति अभियान’ से हजारों नागरिक हुए जागरूक

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल

बोलीं- प्यार नहीं बल्कि घर खरीदने के लिए किया था शो

ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

Advertisment

Chhattisgarh : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Media Yodha Desk Fri, Sep 4, 2026

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक युवक जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ के लिए मटकी बांधते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी बांध रहा था।

इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन