5th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बिजली संकट का खतरा! NTPC की सभी 7 यूनिट बंद

ट्रेन में शराब की बोतल ले जा सकते हैं या नहीं? जानिए रेलवे का नियम

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी का तापमान 6 डिग्री बढ़ा, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

‘साइबर जागृति अभियान’ से हजारों नागरिक हुए जागरूक

ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

Advertisment

50 हजार का Toothbrush : ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

आपने टूथब्रश के लिए अभी तक कितने रुपये खर्च किए हैं? आपका जवाब होगा 10-20 रुपये से लेकर इलेक्ट्रिक टूथब्रश के लिए 2000 रुपये तक. लेकिन अब बाजार में लगभग 50 हजार का टूथब्रश आ गया है. Dyson ने अपना नया CameraJet इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है. इसकी कीमत 499.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 47,000 रुपये) रखी गई है. इसमें एक इन-बिल्ट कैमरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एक माउथवॉश जेट दिया गया है. जिसे ब्रश करते समय दांतों के बीच की जगह को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस अनोखे गैजेट ने इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है. कई यूजर्स ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई किसी टूथब्रश में कैमरे की जरूरत होती है.

हर सेकंड 28 फोटो कैप्चर

CameraJet को 6 साल के रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद 1 सितंबर को पेरिस में पेश किया गया. Dyson का कहना है कि इस सिस्टम को ओरल केयर के सबसे मुश्किल हिस्सों में से एक दांतों के बीच के गैप्स को साफ करने की चुनौती से निपटने के लिए तैयार किया गया है. इस डिवाइस के मुख्य हिस्से में ब्रश हेड के अंदर लगा 1,00,000-पिक्सल का मैक्रो कैमरा है. ये हर सेकंड 28 फोटो कैप्चर करता है, जबकि एक मशीन-लर्निंग सिस्टम दांतों के बीच की खाली जगह (गैप्स) की पहचान करता है. जैसे ही किसी गैप का पता चलता है, Dyson का गैप ऑप्टिकल टारगेटिंग सिस्टम तुरंत माउथवॉश का एक छोटा जेट फायर कर देता है. कंपनी का दावा है कि ये जेट 100 मिलीसेकंड के भीतर एक्टिव हो जाता है. जिससे टूथब्रश एक ही समय में ब्रशिंग और सटीक फ्लॉसिंग दोनों काम कर पाता है.

ऐप से रहता है कनेक्ट

ये डिवाइस Wi-Fi और Bluetooth के जरिए MyDyson ऐप से कनेक्ट होता है. यूजर्स ऐप की मदद से अपने मुंह के अंदर का लाइव व्यू देख सकते हैं. इसके अलावा ब्रशिंग गाइडेंस भी पा सकते हैं. यूजर्स मैप्स के जरिए यह ट्रैक कर सकते हैं कि मुंह के कौन से हिस्से पूरी तरह साफ हो चुके हैं. Dyson का कहना है कि कैमरा सिर्फ लाइव व्यूइंग या ऑटोमैटिक जेटिंग के दौरान ही एक्टिव रहता है.

इसके साथ ही ऐसे पर्सनल डिवाइस में कैमरे को लेकर प्राइवेसी की चिंताओं को दूर करते हुए कंपनी ने साफ किया है कि ये तस्वीरें न तो टूथब्रश में और न ही क्लाउड पर रिकॉर्ड या स्टोर की जाती हैं. इसे Ceramic Ultra Blue और Ceramic Pink कलर्स में बेचा जा रहा है. Dyson इसके लिए खास तौर पर तैयार किया गया कम झाग वाला (low-foaming) टूथपेस्ट और माउथवॉश भी डेवलप कर रहा है. कंपनी का मानना है ज्यादा झाग बनने से कैमरे के व्यू में रुकावट आ सकती है. भारत में इसको लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल ये साफ नहीं है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन