5th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बिजली संकट का खतरा! NTPC की सभी 7 यूनिट बंद

ट्रेन में शराब की बोतल ले जा सकते हैं या नहीं? जानिए रेलवे का नियम

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी का तापमान 6 डिग्री बढ़ा, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

‘साइबर जागृति अभियान’ से हजारों नागरिक हुए जागरूक

ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

Advertisment

Drama Queen Rakhi Sawant ने खोला स्वयंवर का राज : बोलीं- प्यार नहीं बल्कि घर खरीदने के लिए किया था शो

Media Yodha Desk Sat, Sep 5, 2026

राखी सावंत ने 2009 में एक स्वयंवर रखा था, जिसके लिए उन्हें 16 पुरुषों को डेट करना था और एक पति चुनना था। राखी का स्वयंवर भारतीय टेलीविजन पर सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया। राम कपूर द्वारा आयोजित इस शो में बिजनेसमैन, एक्टर, मॉडल, पुलिसकर्मी, कोरियोग्राफर, फिटनेस ट्रेनर और ज्योतिषी शामिल हुए थे। ये सभी राखी से शादी करना चाहते थे। अब 'ड्रामा क्वीन' ने अपने स्वयंवर करने की असली वजह बताई है। ये बात अलग है कि राखी को उस वक्त पति नहीं चाहिए था।

राखी सावंत ने बताया स्वयंवर करने का असली कारण

राखी सावंत हाल ही में कॉमेडियन रौनक रजानी के शो रिलेशनशिट एडवाइस में दिखाई दीं और खुलासा किया कि वह रियलिटी शो करने के लिए क्यों सहमत हुईं। राखी ने कहा, 'स्वयंवर में तो मैं दूल्हा ढूंढ रही थी। ये सब स्ट्रगलर्स को ले कर आए थे। मैं उस समय बहुत नई थी, किशोरी थी। मेरा फोकस तो बॉलीवुड पर था। प्यार व्यार तो मैं ढूंढ ही नहीं रही थी। मुझे घर लेना था इसी के लिए स्वयंवर किया कि पैसा बैंक में आऊं... हां, यह नकली बात है। मैं तो सिर्फ ये सोच रही थी कि मुझे हरे नोट मिल जाए बस ताकि मैं लोखंडवाला में एक घर खरीद सकूं। मैं किराए पर रहती थी, मुझे घर चाहिए था। एक तरफ स्क्रिप्ट निर्देशक और निर्माता सुना रहा है। एक तरफ वो पैसे दे रहा है।'

कभी नहीं बन पाया राखी का दूसरा स्वयंवर

डांस, रोमांटिक अंदाज और परिवारों से मिलने जैसे कई पड़ावों के बाद राखी ने कनाडा के बिजनेसमैन एलेश परुजनवाला को अपने पति के तौर पर चुना। हालांकि, शादी करने के बजाय उन्होंने सिर्फ सगाई की। बाद में यह जोड़ी अलग हो गई। दिसंबर 2009 में राखी ने कहा कि वह 'राखी का दूसरा स्वयंवर' करना चाहती हैं और इस बार वह अपने परिवार की मदद लेंगी। हालांकि, यह शो कभी नहीं बन पाया, लेकिन 2010 में 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' के साथ यह फ़्रैंचाइजी फिर से शुरू हुई, जिसमें राहुल महाजन की पत्नी बनने के लिए 16 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

राखी सावंत का प्यार से उठा भरोसा

राखी सावंत का कहना है कि अब वह सिंगल हैं और कई पुरुषों से धोखा मिलने के बाद प्यार पर से उनका भरोसा उठ गया है। राखी ने बिग बॉस में शामिल होने के लिए रितेश सिंह को अपना नकली पति भी बनाया था। राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी, लेकिन 2023 में कपल का तलाक हो गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन