2nd October 2026

BREAKING NEWS

Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

Advertisment

Chhattisgarh News : झोपड़ी में भीषण आग ने महिला की ली जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Media Yodha Desk Thu, Dec 4, 2025

बलौदाबाजार : ग्राम सुहेला में सुहेला-हथबंध मुख्य सडक़ के किनारे बनाई गई एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी 4 दिसंबर की सुबह पुलिस को मिलने पर थाना सुहेला की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, झोपड़ी झिल्ली, पतली लकड़ी और डंगाल से बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला रात में अलाव जलाकर झोपड़ी में सोई थी, और इसी अलाव से झोपड़ी में आग लगना संभावित कारण प्रतीत होता है।

मृतका की पहचान आशा बाई, उम्र लगभग 55 वर्ष, के रूप में की गई है। वह कबाड़ बीनने का काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की तस्दीक और जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन