13th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

CG Fire incident : सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Sat, Jun 6, 2026

CG Fire incident: राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार को आग लगने की घटना सामने आई है. घटना से सुबह दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है. पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग बुझाने के लिए जुटी हुई है.

बैंक दफ्तर से धुंआ निकलते नजर आ रहा है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अबतक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है. रायपुर नगर निगम की पानी टैंकर भी मौके पर बुला ली गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. आग बुझाने में दमकल टीम जुटी हुई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन