14th October 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, जानें सभी राशियों का भविष्य

मंत्री के WhatsApp से साइबर ठगी की कोशिश, QR कोड भेजकर मांगे पैसे; साइबर सेल की जांच शुरू

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

Advertisment

आग का तांडव : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Wed, Jun 10, 2026

कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसमान में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे पटाखों के फटने से लगातार तेज धमाके सुनाई देते रहे, जिससे आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेरकर लोगों को दूर रखा जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी, हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन