3rd July 2026

BREAKING NEWS

'ऑपरेशन बॉज' के तहत लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली में तैयार होगा पहला रेडिएशन-प्रूफ CBRN कमांड सेंटर

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Advertisment

Chhattisgarh News : गरियाबंद में फूड पॉइजनिंग का मामला, शादी के चौथिया कार्यक्रम का खाना खाने के बाद 44 ग्रामीण बीमार

Media Yodha Desk Mon, Feb 23, 2026

गरियाबंद : फूड पॉइजनिंग का सनसीखेज मामला सामने आया है, जहां दो ग्राम पंचायतों के 44 ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में भोजन करने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि गांव वापस लौटने के बाद ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित मोहलाई के 17 ग्रामीण और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 ग्रामीण फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हैं। दोनों ग्रामों के कुल मिलाकर अब तक 44 ग्रामीण बीमार बताए जा रहे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में शिविर लगाकर सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन