26th June 2026

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

Advertisment

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा : 5 लाख परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Media Yodha Desk Sun, Jun 7, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 जून को बलौदाबाजार से 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के तहत करीब 5 लाख हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। इस वर्ष 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को 10-10 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान किया है। योजना का उद्देश्य भूमिहीन मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

योजना के तहत पात्र भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले यह राशि 7 हजार रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में मदद मिल सके।

इस वर्ष लाभार्थियों की सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं। ये परिवार राज्य की पारंपरिक संस्कृति और लोक ज्ञान को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ने इन्हें योजना से जोड़कर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए शुरू की गई है जिनके पास कृषि भूमि नहीं है और जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है। सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन