27th June 2026

BREAKING NEWS

बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारी तेज, NCL बोर्ड ने दी बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी!

सड़कों पर केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाया तो खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए चालानी कार्रवाई के निर्देश

किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि मंत्री नेताम ने किया पर्याप्त स्टॉक का दावा

हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

हाई कोर्ट ने एरियर भुगतान का रास्ता किया साफ

Advertisment

: बालोद: सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल, नामकरण समारोह से लौट रहा था परिवार

admin Mon, Dec 16, 2024

बालोद, छत्तीसगढ़: जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव इलाके में हुई।
  • 13 लोगों से भरी कार नामकरण संस्कार कार्यक्रम से लौट रही थी।
  • इसी दौरान दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी।
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।
  • मृतकों में 1 बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं

    घायलों की स्थिति गंभीर

    पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल 7 लोगों को पहले डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
    • प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनकी गंभीर स्थिति के चलते राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
      • आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
        1. दुर्पत प्रजापति (30), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही।
        2. सुमित्रा बाई कुंभकार (50), घोराड़ी, महासमुंद।
        3. मनीषा कुंभकार (35), घोराड़ी, महासमुंद।
        4. सगुन बाई कुंभकार (50), कुम्हारपारा, कवर्धा।
        5. ईमला बाई सिन्हा (55), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही।
        6. जिग्नेश कुंभकार (7), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही।हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

          मृतकों की पहचान

          हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
        शोक में डूबे परिवार और गांव इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। नामकरण समारोह की खुशी मातम में बदल गई। प्रशासन और पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। यह दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी के खतरों को उजागर करता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन