17th May 2026

BREAKING NEWS

17 मई 2026 रविवार को वृश्चिक राशि को होगा बड़ा धन लाभ और मकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें आज का राशिफल

छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा से लेकर बैठकों तक…यहां देखें पूरा मिनट टू मिनट प्लान

फिजूलखर्ची पर रोक, विदेश यात्रा विदेश यात्रा से लेकर कारकेड तक सख्त नियम लागू

पंचायतों में अब नहीं चलेगा ‘सरपंच पति’ राज! महिला जनप्रतिनिधियों की खुद होगी अनिवार्य मौजूदगी

देशी दवाओं और विदेशी मशीनों के नाम पर ठगी! फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, लोगों ने पुलिस को सौंपा

Advertisment

CG में बड़ी सफलता : 1 करोड़ 19 लाख के इनामी 41 माओवादी कैडर हुए सरेंडर, सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी राहत

Media Yodha Desk Wed, Nov 26, 2025

बीजापुर : जिले में नक्सली संगठन को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है। लाल आतंक से नक्सलियों का मोह धीरे-धीरे भंग हो रहा है और अब जिले में 41 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दक्षिण बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी उपलब्धि मिली है। कुल 41 माओवादी कैडरों ने आज आत्मसमर्पण किया, जिन पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

समर्पित कैडरों में 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं, जिनमें पीएलजीए बटालियन-01 व अन्य कंपनियों के सदस्य, एसीएम, प्लाटून व मिलिशिया कमांडर, आरपीसी जनताना सरकार के पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण रैंक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने 12 महिला और 29 पुरुष नक्सली शामिल है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर 1 करोड़ 19 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।

साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी भी सूची में रहे, जो लंबे समय से विभिन्न घटनाओं में सक्रिय थे। सभी कैडरों ने भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त करते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, केरिपु सेक्टर व बस्तर रेंज पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान का परिणाम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन