15th October 2026

BREAKING NEWS

करियर, कारोबार, धन और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा गुरुवार? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट के बाद स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए हस्ताक्षर; महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंगेली में गरबा महोत्सव और जगराता के दौरान पुलिस की साइबर जागरूकता पहल, SSP भोजराम पटेल ने प्रतिभागियों को किया जागरूक

जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisment

Constable Suspended : दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक, अभद्र व्यवहार पड़ा भारी; हुआ निलंबित

Media Yodha Desk Thu, Jul 2, 2026

Constable Suspended : राजधानी रायपुर में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी में लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसका आदेश पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना डायल-112 को मिली थी। आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा मौके पर विलंब से पहुंचे। इसके अलावा घटना स्थल पर उनका व्यवहार भी अमर्यादित पाया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध कर दिया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन