20th May 2026

BREAKING NEWS

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी समेत 30 पर्यवेक्षकों का तबादला

2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

डायल 112 सेवा वाहनों का कलेक्ट्रेट परिसर मुंगेली में किया गया शुभारंभ

महंगाई के बीच अभिभावकों को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ेगी

जनगणना में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी! सही जवाब देना होगा अनिवार्य, नंबर मिटाया तो जुर्माना

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बांध टूटा : अचानक बाढ़ में 4 की मौत, 3 लापता – राहत एवं बचाव अभियान तेज

Media Yodha Desk Wed, Sep 3, 2025

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलरामपुर जिले में एक छोटे बांध का एक हिस्सा टूट गया जिसके बाद अचानक से बाढ़ आ गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बलरामपुर के बांध में मंगलवार की देर रात दरार आ गयी थी।

कैसे टूट गया बांध? 

अधिकारियों की ओर से बुधवार को जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक, क्षेत्र में भारी बारिश होने के बाद मंगलवार को देर रात बलरामपुर जिले के धनेशपुर गांव में स्थित लुटी बांध में दरार आ गयी। इस जलाशय का निर्माण साल 1980 के दशक की शुरुआत में किया गया था। दरार पड़ने के कारण जलाशय का पानी दरार के माध्यम से आसपास के घरों और खेतों में घुस गया, जिसके परिणामस्वरूप अचानक बाढ़ आ गई।

तलाशी अभियान जारी

इस पूरी घटना को लेकर एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘एक महिला और उसकी सास समेत चार लोगों की उस समय मौत हो गई जब वे अपने घरों में सो रहे थे। तीन लोग अब भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।’’ 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन