7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG में फिल्मी स्टाइल छापा : जंगल से 143 बोरी अवैध धान जब्त, SDM का डायलॉग वायरल

Media Yodha Desk Mon, Nov 10, 2025

बलरामपुर : धान खरीदी शुरू होने से पहले कोचियों की हलचल तेज है, ऐसे में पुलिस ने जंगल में फिल्मी स्टाइल में अवैध धान पकड़ने में कामयाबी पाई है. पूरी कार्रवाई के साथ-साथ एसडीएम का बॉलीवुड डायलॉग चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 143 बोरी अवैध धान के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया है. इस बीच प्रशासनिक टीम के आने की जानकारी लगते ही बिचौलिए जंगल में धान को छुपा कर भागे निकले. जंगल में धान जब्त करने के बाद एसडीएम आनंद राम नेताम ने फिल्मी स्टाइल में बिचौलियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘जानी तुम झुकेगा नहीं तो हम रुकेगा नहीं.’

इस बीच धान बिचौलियों पर पुलिस-प्रशासन की टीम टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. जब्त किया गया अवैध धान उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था. बलरामपुर कलेक्टर के निर्देशन में रामचंद्रपुर तहसील के अंतर्गत कार्रवाई की गई है. पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान जमा करने में जुटे बिचौलियों में दशहत पैदा हो गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन