26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

चैट विंडो से ही दिखेंगे स्टेटस अपडेट : WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को देगा धमाकेदार अनुभव

Media Yodha Desk Wed, Feb 18, 2026

Whatsapp Update: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक WhatsApp एक बार फिर नए बदलावों की तैयारी में है. ऑफिस के काम से लेकर निजी बातचीत तक करोड़ों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. अब कंपनी स्टेटस फीचर को और ज्यादा आसान और आकर्षक बनाने की दिशा में काम कर रही है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.6.9 में एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू हुई है जो स्टेटस देखने के तरीके को बदल सकता है.

क्या बदलने वाला है?

फिलहाल स्टेटस देखने के लिए यूजर्स को अलग टैब में जाना पड़ता है. लेकिन टेस्ट किए जा रहे नए लेआउट में स्टेटस अपडेट सीधे चैट स्क्रीन के ऊपर दिखाई दे सकते हैं. यानी अब हर बार स्टेटस देखने के लिए अलग से टैब बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो दिन में कई बार स्टेटस चेक करते हैं. कम स्टेप्स में ज्यादा सुविधा यही इस अपडेट की खास सोच है.

कैसे करेगा काम यह नया फीचर?

नए बीटा वर्जन में जब यूजर चैट टैब खोलेगा तो ऊपर की तरफ अक्सर जिन कॉन्टैक्ट्स से बातचीत होती है, उनके स्टेटस अपडेट दिखाई दे सकते हैं. इसके नीचे एक हॉरिजॉन्टल पट्टी में बाकी लोगों के ताजा स्टेटस भी नजर आ सकते हैं. यूजर्स इन्हें वैसे ही स्वाइप कर पाएंगे जैसे अभी स्टेटस सेक्शन में करते हैं. अगर आपने किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस म्यूट या छिपाया हुआ है तो उसका अपडेट यहां भी दिखाई नहीं देगा. यानी आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स पहले की तरह ही काम करेंगी.

अभी टेस्टिंग जारी है

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर अभी पूरी तरह तैयार नहीं है. फिलहाल यह केवल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है वह भी खास वर्जन पर. ज्यादातर सामान्य यूजर्स को अभी कोई बदलाव नजर नहीं आएगा. कंपनी टेस्टिंग के दौरान डिजाइन और लेआउट में बदलाव कर सकती है. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

क्या होगा फायदा?

इस अपडेट का मकसद स्टेटस देखने की प्रक्रिया को तेज और सहज बनाना है. अगर यह फीचर सभी के लिए जारी होता है तो यूजर्स को चैट स्क्रीन से ही तुरंत अपडेट मिल जाएंगे. इससे ऐप का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद और सुविधाजनक हो सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन