22nd September 2026

BREAKING NEWS

पैसों के लिए रची सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

कार के टूटे शीशे

विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

दिमाग से लेकर दिल तक जुड़ी हो सकती हैं ये वजहें

बिना परीक्षा KVIC में नौकरी पाने का मौका! 50 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

Advertisment

: छत्तीसगढ़ के तीन एयरपोर्ट होंगे अपग्रेड, वित्त विभाग ने राशि की मंजूर, बिलासपुर में नाइट लैंडिंग होगी संभव

कृषि मंत्री ने भी की सराहना : एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राशि स्वीकृत को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने भी सीएम को धन्यवाद कहा है. रामविचार नेताम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. इसी क्रम में, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. इस राशि का उपयोग एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने में किया जाएगा. इन प्रयासों से राज्य के हवाई अड्डों का आधुनिक और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित होगा, जिससे विमानन सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी. साथ ही, यह कदम पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा.

बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और नाइट लैंडिंग के लिए होगा काम : वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है. एप्रन विस्तार कार्य के तहत एयरपोर्ट के उड़ान पट्टी के आसपास के क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा. जिससे विमानों की पार्किंग और संचालन में मदद मिलेगी.वहीं लाइटिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा.ताकि रात के समय विमान संचालन सुरक्षित तरीके से हो.

जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए 20 करोड़ : जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए एयरस्ट्रिप सुधार के लिए 20.40 करोड़ की राशि मंजूर की गई है. इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी. आइसोलेशन वे का निर्माण विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित खड़ा रखने के लिए किया जाता है, जबकि सड़क का चौड़ीकरण यातायात में सुगमता लाएगा. वायर फेंसिंग से एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

इसी तरह अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 27.92 लाख की राशि स्वीकृत दी गई है. ये राशि एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और संचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए उपयोग की जाएगी.

1354 करोड़ की लागत से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर स्टेशन का हो रहा डेवलपमेंट

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन