8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

Media Yodha Desk Sun, Nov 8, 2026

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में 5 हजार नियमित शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत नवंबर और दिसंबर 2026 में तीन अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। वहीं, व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को ही होगी।

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

5000 पदों पर होगी नियुक्ति

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, नियमित शिक्षकीय भर्ती के तहत कुल 5,000 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें व्याख्याता के 854 पद, शिक्षक के 1,654 पद, सहायक शिक्षक के 2,292 पद और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं।

पहले सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब दोनों परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित होंगी।

कब होगी कौन-सी परीक्षा?

भर्ती प्रक्रिया के तहत तीनों परीक्षाओं का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • व्याख्याता भर्ती परीक्षा: 29 नवंबर 2026

  • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: 6 दिसंबर 2026

  • शिक्षक भर्ती परीक्षा: 20 दिसंबर 2026

इन परीक्षाओं के जरिए प्रदेश में हजारों युवाओं को सरकारी शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर भी नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन