18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

IND vs PAK World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

Media Yodha Desk Tue, Aug 18, 2026

IND vs PAK World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो, तो रोमांच अपने आप चरम पर पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मुकाबला हॉकी में होने जा रहा है। दरअसल, FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी का आमना-सामना होने जा रहा है। इंग्लैंड के हाथों 2-4 की हार के बाद यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम हो गया है। जीत उसे सीधे अगले चरण में पहुंचा देगी, जबकि हार का मतलब होगा कि टीम इंडिया खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच पर दुनियाभर के हॉकी फैंस की निगाहें टिकी होंगी।

कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच पूल डी का मुकाबला बुधवार यानी 19 अगस्त को खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच का आयोजन नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वेगेनर हॉकी स्टेडियम में होगा। ये मुकाबला स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में मैच का आगाज स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगा।

भारत के लिए जीत जरूरी?

भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक मैच जीता और एक गंवाया है। टीम के खाते में तीन पॉइंट हैं और वह पूल डी में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 6 पॉइंट के साथ पहले ही अगले चरण में जगह बना चुका है। पाकिस्तान और वेल्स के पास एक-एक पॉइंट है। अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है, तो उसके 6 पॉइंट हो जाएंगे और वह बिना किसी परेशानी के अगले चरण में पहुंच जाएगा।

अगर मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो भारत के चार पॉइंट हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में वेल्स और इंग्लैंड के मुकाबले का नतीजा अहम होगा। इंग्लैंड के जीतने या ड्रॉ रहने पर भारत की जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि, वेल्स के जीतने पर गोल अंतर और अन्य टाई-ब्रेकर नियमों से फैसला हो सकता है। अगर भारत पाकिस्तान से हार जाता है, तो पाकिस्तान के चार पॉइंट हो जाएंगे और भारत के 3 पॉइंट ही रहेंगे। ऐसी स्थिति में भारत के लिए अगले चरण में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच लाइव?

भारत में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। भारतीय दर्शक मैच को स्टार सिलेक्ट 2 (SD+HD) और Khel चैनलों पर देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके अलावा भारतीय फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी भारत के मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। ये मुकाबले डीडी फ्री डिश पर पर भी उपलब्ध होंगे।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय मेन्स टीम

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन