10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

IND vs NZ Final से पहले टीम इंडिया का नया ‘टोटका’ : टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बदला अपना ठिकाना

Media Yodha Desk Sat, Mar 7, 2026

Team India Hotel Change: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम टीम इंडिया के लिए अभी तक अनलकी साबित हुआ है। इस मैदान पर टीम इंडिया को कई बड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस ऐतिहासिक फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया ने एक अलग फैसला लिया है, जिसे आप सुपरस्टिशन के तौर पर भी देख सकते हैं। फाइनल से पहले टीम इंडिया ने अपने रहने का ठिकाना यानी कि होटल बदल लिया है।

फाइनल से पहले बदल गया टीम इंडिया का होटल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के होटल में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकी नकारात्मक इतिहास को खत्म किया जा सके और नई शुरुआत की जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान जहां होटल में रुकी थी, वहां अब नहीं रुकेगी। ऐसा बदलाव क्यों किया गया है उसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टीम इंडिया हार चुकी दो बड़े मुकाबले

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लेकर अब तक टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच हारी है। वो दोनों हार टीम इंडिया को इसी मैदान पर मिली है। भारत ने इसी मैदान पर 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, लेकिन तब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच इस मैदान पर खेला था और वहां भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। दोनों ही बार टीम इंडिया एक ही होटल में ठहरी हुई थी। ऐसे में टीम इंडिया इस बार फाइनल को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक 10 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को 7 मैचों में जीत मिली है और बाकी के 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस वर्ल्ड कप में भी भारत ने यहां 2 मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को ने 17 रन से हरा दिया था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में उन्हें 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अभी तक सिर्फ एक मैच हारी है। अब देखना ये होगा कि फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन