9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

IND vs PAK मैच में बारिश का खतरा : कोलंबो के मौसम ने फैंस की खुशियों पर डाला साया, रोमांच हो सकता है प्रभावित

Media Yodha Desk Sun, Feb 15, 2026

IND vs PAK  : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन के समय तेज बारिश की संभावना है, हालांकि शाम तक मौसम कुछ हद तक सुधर सकता है।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ थोड़ी डगमगाई, लेकिन टीम ने करीबी मुकाबला जीत लिया और इसके बाद अमेरिका को आराम से मात दी।

अगर बारिश ने मैच पर फेरा पानी?

नियमों के मुताबिक किसी भी मुकाबले का परिणाम आने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। यदि लगातार बारिश के कारण यह संभव नहीं हो पाता, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं है, इसलिए ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा। हालांकि, अगर पूरा मैच धुल गया तो इसका असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगेगा। इस मैच के धुलने से ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही दर्शकों को टिकट रिफंड देना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन