9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

IND vs SA Live Streaming : फ्री में कैसे देखें भारत-साउथ अफ्रीका मैच? जानें पूरी स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Media Yodha Desk Sat, Feb 21, 2026

IND vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 चरण की शुरुआत होने वाली है। सुपर-8 चरण में टीम इंडिया अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से खेलेगी। दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में अभी तक अजेय रही है। वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। ऐसे में इस मुकाबले में किसी एक टीम का विनिंग स्ट्रीक जरूर टूटेगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का ये मैच आप टीवी और फोन पर कैसे फ्री में देख सकते हैं।

कितने बजे से शुरू होगा इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। हमेशा की तरह भारत की अगुवाई इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एडन मार्करम की कप्तानी में खेलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन इस मैच में कैसा रहता है।

कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लाइव?

अब हम इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि वहां आपको मैच देखने के लिए जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर ही होगी।

IND vs SA: फ्री में कैसे देख सकते हैं ये मैच?

बता दें कि अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो आप सिर्फ अपने मोबाइल का डाटा खर्च करके स्मार्टफोन पर इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन