9th November 2026

BREAKING NEWS

सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, कर्क समेत इन लोगों को मिलेगा लाभ; जानें सभी 12 राशियों का हाल

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

Advertisment

Raipur News : CM साय विदेश दौरे पर, नई उद्योग नीति लेकर करेंगे निवेशकों से मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से देर शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। दौरे को लेकर CM साय ने कहा, जापान और साउथ कोरिया का प्रवास रहेगा। बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विदेश दौरा होगा। जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन है, जिसमें शामिल होंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल्स तीनों क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। प्रदेश में भी इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं है। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे।

दिल्ली में सीएम साय वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और अधिकारी भी विदेश दौरे पर जा रहे हैं। मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी सीएम के साथ दिल्ली रवाना हुए। मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सीएम को सीऑफ किया।

उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान की ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम का पहला विदेश दौरा काफी मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल छत्तसीगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की सरकार इस पर प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन